ऑपरेशन नीलकंठ से प्रेरणा
नशे को ना कहिये
Say No to Drugs
जागरूकता • रोकथाम • सहारा
एक मुफ़्त मोबाइल ऐप — नशे की सच्चाई, शपथ, क्विज़, वीडियो और हर ज़रूरी हेल्पलाइन, आपकी अपनी भाषा में। इंटरनेट के बिना भी चलता है।
नशे को नहीं, संस्कारों को सामाजिक स्वीकृति
डॉ. करणी दान कच्छावाहा की एक पहल सहयोग में: आमजन, बीकानेर पुलिस, शिक्षा विभाग
शुरुआत
आप क्या करना चाहते हैं?
यह क्या है
नशा एक बीमारी है, अपराध नहीं — और उससे लड़ने का पहला हथियार जानकारी है।
व्यक्ति नहीं, नशा समस्या है — और उसे स्वीकृति देने वाली सोच भी।
नीलकंठ ने विष को न निगला, न फैलने दिया — उसे कंठ में रोक लिया। यही इस अभियान का भाव है: नशे को अपने घर, गाँव और मोहल्ले तक पहुँचने से पहले रोक देना।
यह ऐप डराता नहीं, समझाता है। इसमें सात नशीले पदार्थों की पूरी जानकारी, अपनी स्थिति जाँचने के लिए क्विज़, जागरूकता वीडियो और लेख, तथा एक टैप पर लगने वाली हेल्पलाइन हैं। कोई लॉगिन नहीं, कोई विज्ञापन नहीं, कोई निजी जानकारी नहीं ली जाती।
नशे को नहीं, संस्कारों को सामाजिक स्वीकृति।
नशा परोसना बंद करो, संस्कार परोसना शुरू करो।
सारी सामग्री ऐप में ही रहती है — गाँव-ढाणी में नेटवर्क न हो, तब भी खुलती है।
अब तक का प्रभाव
अभियान कितना बड़ा हो चुका है
ये आँकड़े अख़बारों में प्रकाशित रिपोर्टों पर आधारित हैं।
आँकड़े जुड़ रहे हैं… स्रोत: आम नागरिक, प्रिंट मीडिया, दृश्य मीडिया, पोर्टल आदि।
आधार
इस अभियान के चार स्तंभ
ऐप की सारी सामग्री इन्हीं चार स्तंभों पर खड़ी है।
सही जानकारी
भ्रांति की जगह तथ्य — सात नशीले पदार्थ, उनका असर और लत बनने की पूरी प्रक्रिया।
परिवार और शिक्षक
नशामुक्त पीढ़ी की पहली पाठशाला परिवार है, दूसरी कक्षा — दोनों के लिए व्यावहारिक सामग्री।
मन का स्वास्थ्य
तनाव, नींद, अकेलापन और साथियों का दबाव — नशे की जड़ों पर सीधी बात।
उपचार एवं पुनर्वास
नशे की गिरफ़्त में आए व्यक्ति को कलंक नहीं, सम्मानजनक सहायता चाहिए।
परिवर्तन की यात्रा
चार क़दम, इसी क्रम में
ऐप इसी क्रम में चलता है — हर बार खुलने पर पहले शपथ, फिर जानकारी, फिर मदद।
संकल्प
ऐप हर बार शपथ से खुलता है। संकल्प रोज़ दोहराया जाता है, एक बार नहीं।
जागरूकता
कौन-सा नशा शरीर और मन के साथ क्या करता है — बिना डर, बिना भ्रांति।
सहायता
हेल्पलाइन, परामर्श और रिकवरी संसाधन — अपने लिए या किसी अपने के लिए।
परिवर्तन
क्विज़ पास कर प्रमाण पत्र लें और उसे साझा कर दूसरों को जोड़ें।
ऐप में क्या है
आठ हिस्से, एक ही जेब में
नशा जानकारी
सात पदार्थ — अल्पकालिक व दीर्घकालिक असर, लत कैसे बनती है, भ्रांति बनाम सच।
क्विज़ व स्व-आकलन
छह क्विज़ — जानकारी परखें और अपनी आदतों पर ईमानदारी से नज़र डालें।
वीडियो
अट्ठाईस जागरूकता वीडियो, ऐप के भीतर ही चलते हैं — कई तो बिना इंटरनेट भी।
जागरूकता लेख
लोग नशा शुरू क्यों करते हैं, ना कैसे कहें, दोस्त की मदद कैसे करें।
मानसिक स्वास्थ्य
तनाव, नींद, अकेलापन और दबाव — नशे की जड़ों पर सीधी बात।
अभिभावक व शिक्षक
शुरुआती संकेत कैसे पहचानें और बच्चे से बात कैसे शुरू करें।
रिकवरी संसाधन
रिकवरी संभव है — इलाज, पुनर्वास और दोबारा फिसलने पर क्या करें।
हेल्पलाइन
छह ज़रूरी नंबर, एक टैप पर कॉल — बीकानेर पुलिस से किरण तक।
वीडियो
हमारे अपने जागरूकता वीडियो
ये तेरह वीडियो ऐप के भीतर ही रहते हैं और बिना इंटरनेट चलते हैं। यहाँ देखने के लिए किसी पर टैप कीजिए।
ऐप में ये तेरह वीडियो डाउनलोड के साथ ही आ जाते हैं — नेटवर्क न हो तब भी पूरे चलते हैं।
ग्राम/वार्ड सभा
ग्राम/वार्ड सभा
गाँव से शुरू होगा परिवर्तन
प्रत्येक गाँव में शिक्षक, विद्यार्थी, अभिभावक, पंचायत प्रतिनिधि, महिला समूह और युवा एकत्रित होकर सामूहिक संवाद और संकल्प लेते हैं।
ग्राम/वार्ड सभा के उद्देश्य
- नशे के सामाजिक दुष्प्रभावों पर संवाद।
- Good Parenting को बढ़ावा।
- सकारात्मक संगति के महत्व पर चर्चा।
- नशामुक्त सामाजिक आयोजनों का संकल्प।
- ग्राम/वार्ड नशामुक्ति समिति का गठन।
अभियान की झलक
विद्यालय से बस्ती तक
क्विज़, शपथ, हस्ताक्षर अभियान और स्टिकर — अभियान के कुछ दृश्य।
अब तक 20,000 से अधिक विद्यार्थी और आमजन इस अभियान से जुड़ चुके हैं। दस सरकारी विद्यालयों और 53 सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रम हो चुके हैं। स्रोत: आम नागरिक, प्रिंट मीडिया, दृश्य मीडिया, पोर्टल आदि।
शिक्षक नेटवर्क
शिक्षक साथियों से निवेदन
शिक्षक केवल ज्ञान के वाहक नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन के निर्माता हैं। एक शिक्षक की पहल सैकड़ों परिवारों का भविष्य बदल सकती है।
- शिक्षक जुड़ें एवं प्रशिक्षण सामग्री
- वेबिनार एवं श्रेष्ठ पहल
- विद्यालय की गतिविधियाँ साझा करें
नमस्कार साथी,
आप से निवेदन है कि नशा इस समय समाज की सबसे बड़ी समस्या है। इसलिए राजस्थान शिक्षक संघ ने अपने सामाजिक सरोकारों के तहत “नशे के विरुद्ध युद्ध” में सहयोग एवं योगदान का मानस बनाया है।
कृपया आप सभी साथी इस संघर्ष में अपने-अपने स्कूलों में विद्यार्थियों, अभिभावकों व अन्य ग्रामीणों की भागीदारी से ग्राम सभाओं का आयोजन कराएँ।
ताकि नशे के विरुद्ध आयोजित इस कार्यक्रम में हमारी सक्रिय भूमिका भी समाज में प्रदर्शित हो सके।
- अपने विद्यालय में ग्राम सभा का आयोजन कराएँ — विद्यार्थी, अभिभावक और ग्रामीण साथ जुड़ें।
- ग्राम सभा के दौरान एक सामूहिक जियो-टैग फोटो लें।
- सभा के तुरंत बाद सभा की जानकारी और सामूहिक फोटो saynotodrugs260626@gmail.com पर ईमेल करें।
युवा मंच
युवा शक्ति मंच
युवाओं को केवल नशे से दूर रहने की सलाह देना पर्याप्त नहीं है। उन्हें सकारात्मक विकल्प उपलब्ध कराना भी आवश्यक है।
- खेल, कला और पर्यावरण
- नेतृत्व एवं कौशल विकास
- स्वयंसेवा एवं प्रतियोगिताएँ
अभिभावक केंद्र
नशामुक्त पीढ़ी की पहली पाठशाला : परिवार
बच्चे वही सीखते हैं जो वे परिवार में होता देखते हैं। नशामुक्त पीढ़ी की नींव घर में ही पड़ती है, इसलिए परिवार ही इस अभियान की पहली इकाई है।
बच्चे वही सीखते हैं जो घर में होता देखते हैं, वह नहीं जो उन्हें कहा जाता है। ऐप के अभिभावक व शिक्षक हिस्से से लिए गए पाँच व्यावहारिक सूत्र।
संवाद + भरोसा + समय + अच्छा उदाहरण + सजगता
बच्चों की निगरानी नहीं, बच्चों के जीवन में सकारात्मक उपस्थिति आवश्यक है।
शपथ
ऐप हर बार इसी पन्ने से खुलता है
सामाजिक परिवर्तन की शुरुआत व्यक्तिगत संकल्प से होती है। जब व्यक्ति बदलता है तो परिवार बदलता है, परिवार बदलता है तो समाज बदलता है।
चार वचन। संकल्प एक बार लेकर भूल जाने की चीज़ नहीं — हर सुबह दोहराने की चीज़ है।
और समाज के लिए पाँच संकल्प
मेरा संकल्प – मेरा योगदान – नशामुक्त समाज।
जय हिन्द
शपथ लेने के लिए धन्यवाद। हर दिन एक नई शुरुआत है।
संकल्प प्रमाण पत्र
शपथ लीजिए, अपने नाम का प्रमाण पत्र लीजिए
नीचे अपना नाम लिखिए — प्रमाण पत्र उसी समय बन जाएगा। उसे डाउनलोड कीजिए और साझा कीजिए; स्कूल, कॉलेज और गाँव-वार्ड की सभाओं में जुड़ने का यही सबसे आसान रास्ता है।
ऐप में किसी भी क्विज़ में 60% या उससे ऊपर अंक आने पर इसी तरह का प्रमाण पत्र क्विज़ के नाम से भी मिलता है।
प्रमाण पत्र PNG छवि के रूप में सहेजा जाता है। कोई नाम कहीं दर्ज नहीं होता — सब कुछ आपके अपने फ़ोन में बनता है।
डाउनलोड
ऐप अपने फ़ोन में लीजिए
पूरी तरह मुफ़्त। कोई लॉगिन नहीं, कोई विज्ञापन नहीं, कोई निजी जानकारी नहीं। डाउनलोड के बाद सारी सामग्री बिना इंटरनेट के भी खुलती है।
- Android 6.0 और उससे ऊपर
- ऑफ़लाइन काम करता है
- सात भाषाएँ · डार्क मोड
- कोई लॉगिन नहीं · कोई विज्ञापन नहीं
डाउनलोड लिंक जल्द ही सक्रिय होंगे। तब तक हेल्पलाइन नंबर नीचे उपलब्ध हैं।
सहायता केंद्र
व्यक्ति नहीं, नशा समस्या है
नशे से जूझ रहे व्यक्ति को कलंक नहीं, सहयोग, उपचार और सम्मान चाहिए। नीचे से अपनी स्थिति चुनिए।
मैं नशा छोड़ना चाहता/चाहती हूँ
पहला कदम यहीं से — नि:शुल्क परामर्श और नज़दीकी मदद।
14446परिवार के किसी सदस्य के लिए
संकेत कैसे पहचानें और बात कैसे शुरू करें।
अभिभावक केंद्रमुझे परामर्श चाहिए
किरण — 24x7 नि:शुल्क मानसिक स्वास्थ्य परामर्श।
1800-599-0019नज़दीकी केंद्र / सूचना
ऑपरेशन नीलकंठ — बीकानेर पुलिस से सीधे बात करें।
8764507201हेल्पलाइन
मदद माँगना कमज़ोरी नहीं, साहस है
ये सभी नंबर मुफ़्त हैं और बात गोपनीय रहती है। नंबर पर टैप कर सीधे कॉल करें।